कमजोर हाजिर मांग तांबा वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 820.80 रुपये प्रति किग्रा रह गई। एमसीएक्स में ताां
- चुनाव
- 1 min read

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 820.80 रुपये प्रति किग्रा रह गई।
एमसीएक्स में ताांबा के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 1.85 रुपये अथवा 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 820.80 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 5,577 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
Advertisement
राजेश