पंजाब और हरियाणा में सर्दी का प्रकोप जारी

( तस्वीर सहित ) चंडीगढ़, नौ जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में बृहस्पतिवार को भी सर्दी का प्रकोप जारी है और मोगा में सबसे कम 2.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सुबह दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान

Follow : Google News Icon  
Many people injured an elephant turned violent during Puthiyangadi annual nercha Malappuram Kerala
Many people injured an elephant turned violent during Puthiyangadi annual nercha Malappuram Kerala | Image: Social Media

( तस्वीर सहित )

चंडीगढ़, नौ जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में बृहस्पतिवार को भी सर्दी का प्रकोप जारी है और मोगा में सबसे कम 2.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

सुबह दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.2 डिग्री सेल्सियस जबकि लुधियाना, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर जिलों में क्रमश: 6.2 डिग्री, 3.3 डिग्री, 5 डिग्री, 2.6 डिग्री और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

हरियाणा के सोनीपत में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य स्थानों में अंबाला का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5 डिग्री, 3.5 डिग्री, 4 डिग्री, 5.7 डिग्री, 4.9 डिग्री और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

Advertisement

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा

Published By:
 Umesh Birajdar
पब्लिश्ड