विनिर्माण क्षेत्र में स्टार्टअप की मदद के लिए डीपीआईआईटी,

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने विनिर्माण क्षेत्र में स्टार्टअप इकाइयों की मदद के लिए विविध क्षेत्रों में कार्यरत कारोबारी समूह आईटीसी लिमिटेड के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। विभाग ने बुधवार को कहा, “इस साझेदारी के तहत आईटीसी विनिर्र्माण स्थलों के

Follow : Google News Icon  
Tumkur new 400 Years Old palm leaves script found in a sree siddaganga mutt
ಸಿದ್ಧಗಂಗಾ ಮಠದಲ್ಲಿ ಸುಮಾರು 300ಕ್ಕೂ ಹೆಚ್ಚು ಕಟ್ಟು ತಾಳೆಗರಿಗಳು ಪತ್ತೆ! | Image: Republic Kannada

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने विनिर्माण क्षेत्र में स्टार्टअप इकाइयों की मदद के लिए विविध क्षेत्रों में कार्यरत कारोबारी समूह आईटीसी लिमिटेड के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।

विभाग ने बुधवार को कहा, “इस साझेदारी के तहत आईटीसी विनिर्माण क्रियान्वयन प्रणालियों (एमईएस) के लिए डिजिटल मंच, विनिर्माण स्थलों के लिए नवीकरणीय ऊर्जा अवसरों को एकीकृत करने और ऊर्जा भंडारण प्रणालियों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में स्टार्टअप समाधान लाना चाहती है।”

इसमें कहा गया है कि एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जो एक साझेदारी के लिए आधार तैयार करेगा। इसके तहत व्यापक बाजार नेटवर्क के साथ आईटीसी का अनुभव और विशेषज्ञता देशभर में स्टार्टअप को समर्थन देने में डीपीआईआईटी की मदद करेगी।

डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा, “हम स्टार्टअप के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए मजबूत समाधान और परिवर्तनकारी वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं।”

Advertisement

स्टार्टअप इंडिया के निदेशक सुमीत कुमार जारंगल ने कहा कि इससे स्टार्टअप इकाइयों को संगठन की व्यावसायिक जरूरतों के अनुसार समाधान निकालने के लिए सुगम बाजार पहुंच प्रदान करने में मदद मिलेगी।

आईटीसी कॉरपोरेट मामलों के अध्यक्ष अनिल राजपूत ने कहा कि समझौता ज्ञापन विनिर्माण क्षेत्र में भविष्य के लिए तैयार और परिचालन उत्कृष्टता बढ़ाने के लिए डिजिटल क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित करेगा।

Advertisement

भाषा अनुराग अजय

अजय

Published By:
 Alim Editor
पब्लिश्ड