Ulajh Day 1 BO: हिट के लिए जान्हवी कपूर को करना होगा अभी और इंतजार! ओपनिंग डे पर ही फिसली फिल्म

Ulajh Box Office Collection Day 1: जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू की फिल्म 'उलझ' की बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरुआत हुई है।

Follow : Google News Icon  
Ulajh Day 1 BO: हिट के लिए जान्हवी कपूर को करना होगा अभी और इंतजार! ओपनिंग डे पर ही फिसली फिल्म
Ulajh Box Office | Image: Ulajh Box Office

Ulajh Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक के बाद एक फिल्में लेकर आ रही हैं। ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को मिले ठीकठाक रिस्पॉन्स के बाद उनकी सस्पेंस थ्रिलर उलझ बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है जिसे फिल्म क्रिटिक्स से कुछ खास रिव्यू नहीं मिले है। यही असर फिल्म के ओपनिंग नंबर पर भी देखने के लिए मिल रहा है।

जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू की फिल्म 'उलझ' का बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' से क्लैश हुआ है और हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों ही फिल्मों की ओपनिंग काफी निराशाजनक हुई है।

जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' ने की धीमी शुरुआत

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों की माने तो सुधांशु सरिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'उलझ' ने पहले दिन केवल 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है जिसकी भारत में अच्छी खासी ऑडियंस है लेकिन शायद इसके ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को अपनी कहानी में उलझाने में फेल हो गए। 

जान्हवी कपूर की पिछली ओपनिंग से 86% रही कम

आपको बता दें कि जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' के पहले दिन का कलेक्शन सिनेमाघरों में उनकी आखिरी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के ओपनिंग नंबर से लगभग 86% कम दर्ज किया गया है। फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ पिछले महीने ही रिलीज हुई थी और इसमें एक्ट्रेस के साथ राजकुमार राव भी नजर आए थे। फिल्म ने पहले दिन करीब 6.85 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Advertisement

अब बात करें फिल्म 'उलझ' की तो इसमें एक युवा IFS अफसर की जर्नी दिखाई गई है जो देशभक्तों के एक प्रमुख परिवार से ताल्लुक रखती है, और एक खतरनाक व्यक्तिगत साजिश में उलझ जाती है। 'उलझ' में जान्हवी कपूर, रोशन मैथ्यू और गुलशन देवैया मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ेंः Auron Mein Kahan Dum Tha: अजय देवगन को बड़ा झटका, नहीं चला मैजिक, 16 सालों में मिली सबसे खराब ओपनिंग

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड