BSF चीफ के पद से हटाए गए नितिन अग्रवाल, दलजीत सिंह को मिली जिम्मेदारी; गृह मंत्रालय ने का बड़ा कदम
केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए BSF के चीफ के पद से नितिन अग्रवाल को हटाकर दलजीत सिंह को जिम्मेदारी दी है।
- भारत
- 1 min read

गृह मंत्रालय की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। बॉर्डर सुरक्षा फोर्स के चीफ नितिन अग्रवाल को पद से हटाया गया है। दलजीत सिंह को बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल के पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही बीएसएफ के स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया पर भी गाज गिरी है। डीजी खुरानिया को वापस से ओडिशा कैडर में भेज दिया गया है।
गृह मंत्रालय ने इस कदम को Premature Repatriation बताया है। बीते एक साल से जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकियों के घुसपैठ की घटना सामने आ रही है। हालांकि, सेना लगातार अपनी ताकत से आतंकियों की कोशिशों को नाकाम कर दे रही है, लेकिन कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने आतंकियों के घुसपैठ की वजह से ही सीनियर ऑफिसरों को हटाया है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)