India News Live: 56 साल बाद भारत में हो रहा ICAE का आयोजन, PM मोदी होंगे शामिल
India News Live: 56 साल बाद भारत में ICAE का आयोजन हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे। सीएम योगी आज गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। मनीष सिसोदिया के मामले में ईडी आज कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगी। ओल्ड राजेन्द्र नगर कोचिंग मे हुए हादसे के मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग के मालिको की जमानत याचिका पर दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट की सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी।
- भारत
- 8 min read

India News Live: अयोध्या गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात कर भावुक हुए संजय निषाद
India News Live: यूपी कैबिनेट में मंत्री संजय निषाद ने आज अयोध्या गैंगरेप की पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद संजय निषाद बेहद भावुक नजर आए। रोते हुए उन्होंने कहा, "महिला हमारे यहां अबला भी है, पूजनीय है। अखिलेश यादव ना उसे पार्टी से निकाल रहे ना एक्शन ले रहे हैं। मेरे समाज लोग खड़े हैं जब तक फांसी नहीं हो जाती जुटे रहेंगे। मैं अपने समाज से कहूंगा अत्याचारी का कोई साथी नहीं होता है। ऐसे सांसद को सपा को बाहर कर देना चाहिए। ऐसे सांसद जो साथ दे रहे हैं, उनकी भी सदस्यता समाप्त कर देनी चाहिए। जानता के साथ सपा खड़ी नहीं है।"
India News Live: BSF चीफ के पद से हटाए गए नितिन अग्रवाल
India News Live: गृह मंत्रालय की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। बॉर्डर सुरक्षा फोर्स के चीफ नितिन अग्रवाल को पद से हटाया गया है। दलजीत सिंह को बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल के पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही बीएसएफ के स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया पर भी गाज गिरी है। डीजी खुरानिया को वापस से ओडिशा कैडर में भेज दिया गया है।
Advertisement
India News Live: अयोध्या कांड पर बीजेपी ने अखिलेश यादव को घेरा
India News Live: अयोध्या कांड पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "एक तरफ अयोध्या में बलात्कारियों पर बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है लेकिन देखिए कि कैसे सपा अपने नेता मोईद खान का बचाव कर रही है जिसने 12 साल की दलित लड़की के साथ बलात्कार किया और फिर वीडियो बनाया जब फैजाबाद सांसद से उनकी टीम के सदस्य मोइद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मीडिया को धमकाना शुरू कर दिया! उनकी कई तस्वीरें हैं एक साथ सपा नेताओं ने परिवार को केस वापस लेने के लिए धमकाने की भी कोशिश की। अखिलेश जी बलात्कारी मोईद को बर्खास्त नहीं करेंगे क्योंकि "लड़के तो लड़के ही रहेंगे" उनका सिद्धांत है।"
India News Live: आरक्षण को लेकर SC के फैसले पर चिराग पासवान ने जताई नाराजगी
India News Live: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सुप्रीम कोर्ट के द्वारा एससी एसटी पर दिए गए फैसले का विरोध कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जिस तरीके से सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है उससे हमारी पार्टी बिल्कुल सहमत नहीं है । तेजस्वी यादव के द्वारा इस मामले का विरोध किए जाने पर कहा कि निश्चित तौर पर हम उनके साथ हैं।
Advertisement
India News Live: वायनाड में तबाही को लेकर क्या बोले प्रह्लाद जोशी?
India News Live: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "जहां तक वायनाड(भूस्खलन) मुद्दे का सवाल है, कांग्रेस पार्टी ने संसद में मुद्दा उठाया है कि अग्रिम सूचना और अलर्ट नहीं दिया गया था। हमने तब तक ऐसा कुछ भी उल्लेख नहीं किया था। जब विपक्ष ने आरोप लगाना शुरू किया, तो गृह मंत्री ने कहा कि हमने वास्तव में अग्रिम चेतावनी जारी की थी। हमने क्या राजनीति की? जब वे आरोप लगाते हैं तो यह राजनीति नहीं है लेकिन जब हम स्पष्टीकरण देते हैं तो वह राजनीति है?... बहुत बार चेतावनी दी गई लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई... हमने सिर्फ स्पष्टीकरण दिया था।"
India News Live: ED को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह
India News Live: ED को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "वो झूठ की खेती करते हैं। काट की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।"
India News Live: आशा किरण मामले को राजद नेता मनोज झा न बताया दुर्भाग्यपूर्ण
India News Live: RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "आशा किरण मामला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, इसकी गहन जांच होनी चाहिए... कोचिंग वाला मामला(ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना) CBI को सौंप दिया गया है... दिल्ली सरकार किसे कहेंगे? GNCTD एक्ट जब पास हुआ था, तब उसमें सरकार की परिभाषा देखिए। अगर जिम्मेदारी दी गई है, तो शक्ति भी दी जानी चाहिए। बिना शक्ति के जिम्मेदारी व्यर्थ है।"
India News Live: स्कूल को मिली बम की धमकी मामले में 14 साल के बच्चे से पूछताछ
India News Live: साउथ दिल्ली स्कूल में बम की धमकी वाले मामले में 14 साल के बच्चे को identified किया गया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि स्कूल जाने का मन नहीं था इसलिए मेल कर दिया। उसने बताया कि धमकी में दो अन्य स्कूलों का जिक्र इसलिए किया ताकि मेल genuine लगे। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
India News Live: असम पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी
India News Live: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी असम पहुंचे और कामाख्या मंदिर में माता का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे मां कामाख्या की पूजा करने का अवसर मिला। मैं उनसे राज्य और पूरे देश की भलाई और विकास के लिए प्रार्थना करता हूं। ताकि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकासशील भारत की दिशा में आगे बढ़ सकें। मैंने देखा है कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा राज्य को कुछ गति के साथ आगे बढ़ाने के लिए और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप काम करने के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रार्थना करता हूं। हरियाणा में दो महीने बाद अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। हम पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य में फिर से डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। मैं हरियाणा के सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। हमारी खेल नीति युवाओं को प्रेरित करती है। खिलाड़ी उस नर्सरी से आते हैं, जिसे हम विकसित करते हैं क्योंकि सरकार उनका समर्थन करती है और जब वे खिलाड़ी भारत और हरियाणा का नाम रोशन करते हैं और हमारे देश का झंडा फहराते हैं तो यह गर्व का क्षण होता है। हम उन्हें पुरस्कार देते हैं और सरकारी क्षेत्र में नौकरियां भी देते हैं। हम अपने खिलाड़ियों का पुरजोर समर्थन करते हैं।"
India News Live: अयोध्या गैंगरेप की पीड़िता से मुलाकात करेंगे संजय निषाद
India News Live: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद आज जनपद अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। निषाद समाज की बेटी के साथ हुए दुराचार के मामले में पीड़ित बेटी से जिला चिकित्सालय में मुलाकात करेंगे, निषाद सुबह 11:00 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचेंगे। साथ ही पीड़िता के थाना पूराकलंदरपुर स्थित निवास पर पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात करेगें।
India News Live: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करेगी ईडी
India News Live: दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर ईडी कल सुप्रीम कोर्ट ने अपना जवाब दाखिल करेगी। पिछली सुनवाई में सीबीआई ने अपना जवाब दाखिल कर दिया था, लेकिन ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांग लिया था। सुप्रीम कोर्ट मनीष सिसोदिया की ओर से सीबीआई और ईडी के मामले में दाखिल जमानत याचिका पर 5 अगस्त को सुनवाई करेगा।
India News Live: दिल्ली कोचिंग हादसा के मालिकों की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
India News Live: ओल्ड राजेन्द्र नगर कोचिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग के मालिकों की जमानत याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट की सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी। ACMM की कोर्ट ने इन मालिकों के अपराध को गंभीर मानते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था।
India News Live: मदन राठौड़ आज संभालेंगे राजस्थान बीजेपी की कमान
India News Live: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ 3 अगस्त शनिवार को प्रदेश भाजपा की कमान संभाल रहे हैं। इसके लिए बीजेपी मुख्यालय में तैयारी की जा रही हैं। कल मुख्यालय में नवीनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह होगा।
India News Live: राजस्थान कैबिनेट व मंत्रिपरिषद की बैठक
India News Live: राजस्थान की भाजपा सरकार ने अपना पूर्ण बजट पेश कर दिया है। इसके साथ ही अब बजट की क्रियान्वयन को लेकर भी सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। भजनलाल सरकार बजट घोषणाओं को घरातल पर लाने की कवायद में जुटी हुई है जिसके चलते 3 अगस्त को कैबिनेट की चौथी बैठक प्रस्तावित की गई है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की बैठक भी बुलाई गई है। इस बैठक में बजट क्रियान्वयन के साथ राजस्थान राइजिंग इन्वेस्टमेंट समिट और प्रदेश में बारिश से उत्पन्न स्थिति सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों को लेकर चर्चा की जा सकती है। बता दें कि शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक तो शाम 5:30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है। हालांकि, मंत्रिमंडल और मंत्री परिषद को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई एजेंडा जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों की माने तो मीटिंग में 9 से 11 दिसंबर को होने वाले राजस्थान राइजिंग इन्वेस्टमेंट समिट, इसकी तैयारियों की समीक्षा हो सकती है।
India News Live: CM योगी का गोरखपुर दौरा आज
India News Live: CM योगी आज गोरखपुर का दौरा करेंगे। सीएम योगी यहां पर 14 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही 55.43 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इसके अलावा पैरामेडिकल के छात्रों में टैबलेट का वितरण करेंगे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
India News Live: ICAE सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी
India News Live: PM मोदी 3 अगस्त 2024 को सुबह करीब 9.30 बजे राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र (एनएएससी) परिसर, नई दिल्ली में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (ICAE) का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय कृषि अर्थशास्त्री संघ द्वारा आयोजित यह त्रिवार्षिक सम्मेलन 02 से 07 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। आईसीएई भारत में 65 वर्षों के बाद आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय है, “टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए परिवर्तन।” इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण, बढ़ती उत्पादन लागत और संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए टिकाऊ कृषि की तत्काल आवश्यकता से निपटना है। इस सम्मेलन में वैश्विक कृषि चुनौतियों के प्रति भारत के सक्रिय दृष्टिकोण पर प्रकाश डालने के साथ-साथ देश की कृषि अनुसंधान और नीति में हुई प्रगति को दर्शाया जाएगा। आईसीएई 2024 युवा शोधकर्ताओं और अग्रणी पेशेवरों के लिए अपने काम को प्रस्तुत करने और वैश्विक साथियों के साथ नेटवर्क बनाने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। इसका उद्देश्य अनुसंधान संस्थानों और विश्वविद्यालयों के बीच साझेदारी को मजबूत करना, राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर नीति निर्माण को प्रभावित करना और डिजिटल कृषि और टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियों में प्रगति सहित भारत की कृषि प्रगति को प्रदर्शित करना है। इस सम्मेलन में लगभग 75 देशों के लगभग 1,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे।