Israel-Iran Row: इजरायल में जारी टेंशन के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की चेतावनी, बढ़ा युद्ध का खतरा

Israel-Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर से संकट बढ़ता नजर आ रहा है। इजरायल में स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है।

Follow : Google News Icon  
Israel-Iran Row: इजरायल में जारी टेंशन के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की चेतावनी, बढ़ा युद्ध का खतरा
इजरायल-ईरान विवाद | Image: इजरायल-ईरान विवाद

Israel-Iran Conflict: हमास के चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद से इजरायल में टेंशन बढ़ती नजर आ रही है। ईरान के साथ इजरायल के युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है। एक तरफ ईरान और हमास समर्थकों की ओर से लगातार हानिया की मौत का बदला लेने की बात कही जा रही है तो वहीं इजरायल भी अलर्ट मोड पर है। इस बीच इजरायल में रह रहे भारत के लोगों के लिए दूतावास की तरफ से चेतावनी जारी कर दी गई है।

इजरायल में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि "क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जाती है।"

अनावश्यक यात्रा से बचें रहें लोग: भारतीय दूतावास

इजरायल में हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा, "कृपया सावधानी बरतें, देश के भीतर अनावश्यक यात्रा से बचें और सेफ्टी शेल्टर के करीब रहें।" दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और अपने सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इजरायली अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है।

मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इजरायल में भारतीय दूतावास ने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर लिखा, "किसी भी आपात स्थिति में, कृपया दूतावास की 24 x 7 हेल्पलाइन पर संपर्क करें: टेलीफोन: A. +972-547520711 B. +972-543278392 ईमेल: consi.telavivPmea.gov.in"

Advertisement

12 घंटे के भीतर IDF ने दो बड़े दुश्मनों को रास्ते से हटाया

IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी दी है कि "फुआद शुक्र "सैय्यद मुहसन", हिजबुल्लाह के सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर और हसन नसरल्लाह के दाहिने हाथ शुक्र ने 8 अक्टूबर से इजरायल पर हिजबुल्लाह के हमलों का निर्देशन किया है। वह शनिवार शाम को उत्तरी इजरायल के मजदल शम्स में 12 बच्चों की हत्या के लिए जिम्मेदार कमांडर था, साथ ही पिछले कई सालों में कई इजरायली और विदेशी नागरिकों की हत्या के लिए भी जिम्मेदार था।" IDF ने कहा कि वह हिजबुल्लाह के अधिकांश उन्नत हथियारों के लिए भी जिम्मेदार था, जिसमें सटीक-निर्देशित मिसाइलें, क्रूज मिसाइलें, एंटी-शिप मिसाइलें, लंबी दूरी के रॉकेट और यूएवी शामिल हैं। बता दें, इजरायल ने 12 घंटे के भीतर अपने दो दुश्मनों को रास्ते से हटा दिया है।

इसे भी पढ़ें: Kedarnath Tragedy: 1500 लोग फंसे, परिवार से टूटा संपर्क; रेस्क्यू जारी, वायुसेना ने संभाली कमान

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari
पब्लिश्ड