'चुप बैठिए, हम Reels बनाने वाले नहीं मेहनत करने वाले लोग हैं', जब कांग्रेस पर भड़के अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के भाषण के दौरान विपक्षी नेताओं ने जमकर हंगामा किया। इसपर उन्होंने कहा कि हम Reels बनाने वाले नहीं मेहनत करने वाले लोग हैं।

Follow : Google News Icon  
ashwini vaishnaw
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव | Image: pti

Ashwini Vaishnaw News:  संसद में सत्र के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। सदन में चर्चा के दौरान जब केंद्रीय मंत्री ने बोलना शुरू किया तो विपक्षी दल ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कांग्रेस पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि चुप बैठो... हम केवल Reels बनाने वाले लोग नहीं, बल्कि मेहनत करने वाले लोग हैं।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सदन में रेलवे में हुए विकास और सुधार के बारे में जानकारी दे रहे थे। वो लोको पायलट को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी दे रहे थे। विपक्षी नेता कुछ सुनने का नाम नहीं ले रहे थे और लगातार हंगामा किए जा रहे थे। इसपर केंद्रीय मंत्री ने कहा जो लोग यहां चिल्ला रहे हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए 58 साल में वो एक किलोमीटर भी ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) क्यों नहीं लगा पाए?

इस दौरान सदन में बैठे विपक्ष के नेता ने उन्हें REEL मंत्री कहकर ताना देना शुरू किया, जिसपर केंद्रीय रेल मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा, "ऐसा है... हम लोग केवल रील बनाने वाले लोग नहीं हैं। हम लोग मेहनत करने वाले, काम करने वाले लोग हैं। आपकी तरह बस रील बनाकर दिखाने वाले लोग नहीं हैं।"

वायरल हुआ केंद्रीय मंत्री का ये बयान

उन्होंने हंगामा कर रहे विपक्षी नेताओं से कहा, "चुप, बैठ जाइए। बैठिए। कुछ भी बोलते हैं।" इसके बाद उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि ये क्या तरीका है, बीच में कुछ भी बोल देते हैं।"

Advertisement

'जब रेल मंत्री थीं ममता बनर्जी, तब...'

अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि आज ये लोग सवाल उठाने की हिम्मत कर रहे हैं। जब ममता बनर्जी रेल मंत्री थीं, वह बताती थीं कि हादसों की संख्या 0.24 फीसदी से घटकर 0.19 फीसदी हो गई थी, तब ये लोग सदन में ताली बजाते थे। आज के समय में जब यह 0.19 फीसदी से घटकर 0.3 फीसदी हो गई है, तब इस तरह का आरोप लगा रहे हैं। क्या देश इस तरह से चलेगा? उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर उन 2 करोड़ लोगों के दिलों में डर पैदा करने का आरोप लगाया जो हर दिन रेल से सफर करत रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: NEET मामले में SC ने NTA को लगाई फटकार, 'पेपर लीक सिस्टमेटिक ब्रीच नहीं... दोबारा नहीं होगी परीक्षा'

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari
पब्लिश्ड