राहुल गांधी ED का खुली बाहों से क्यों कर रहे इंतजार? कांग्रेस नेता ने किया बड़ा दावा
लोकसभा में चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय को लेकर बड़ा दावा किया है।
- भारत
- 2 min read

Delhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सदन में चक्रव्यूह वाले बयान के बाद अब एक बड़ा दावा सामने आ है। कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ईडी की छापेमारी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो ईडी का खुली बाहों से इंतजार कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "जाहिर है कि 2 में से 1 को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण पसंद नहीं आया। ED के सूत्रों ने मुझे बताया है कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। खुली बाहों के साथ इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरी तरफ से होगा।"
क्या है राहुल गांधी का वो चक्रव्यूह वाला भाषण?
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिन संसद सत्र के दौरान लोकसभा में कहा था कि हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में 6 लोगों ने अभिमन्यू को चक्रव्यूह में फंसा लिया था और उन्हें मार दिया था। मैंने थोड़ी रिसर्च की है और पता लगाया है कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह भी कहा जाता है, जिसका मतलब कमल जैसा निर्माण है और वो भी कमल के आकार में। प्रधानमंत्री इस चिह्न को अपनी सीने से लगाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जो अभिमन्यु के साथ किया गया, वो भारत के साथ किया जा रहा है। युवा, किसान, महिलाएं, छोटे और मध्यम कारोबारों के साथ किया जा रहा है। अभिमन्यु को 6 लोगों ने मार दिाय था। आज भी चक्रव्यूह के केंद्र में 6 लोग हैं। 6 लोग आज भारत को नियंत्रित करते हैं। कांग्रेस नेता ने इन 6 लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, संघ प्रमुख मोहन भागवत, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, बिजनेसमैन अंबानी और अडाणी का नाम भी लिया।
Advertisement
राहुल गांधी के बयान पर फूटा बीजेपी का गुस्सा
वहीं राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी का गुस्सा भी फूटा। अनुराग ठाकुर ने सदन में ही राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग 'एक्सीडेंटल हिंदू हैं और उनकी महाभारत की जानकारी भी एक्सीडेंटल है।' बीजेपी सांसद ने 7 चक्रव्यूह गिनाकर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि पहला चक्रव्यूह कांग्रेस खुद है, जिसने देश को बांट दिया।