DEEP-FOCUS

EXCLUSIVE/ दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

Follow : Google News Icon  
adfc
kufdc | Image: sarfersf

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रेखा पर हुए हमले को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने X पर ट्वीट कर लिखा, 'दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों।'
आतिशी ने की हमले की निंदा

इससे पहले दिल्ली की पूर्व सीएम और ‘आप’ नेता आतिशी ने भी इस हमले को निंदनीय करार दिया था। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।'

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हुए हमले पर AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'यह निंदनीय है। हमारे समाज में किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। यह हमें महात्मा गांधी ने सिखाया है। सवाल यह है कि कौन सा समूह हिंसा को संरक्षण दे रहा है? हिंसा सिर्फ मुख्यमंत्री पर हमले तक ही सीमित नहीं है बल्कि SSC के छात्रों और शिक्षकों पर पुलिस कार्रवाई तक भी होती है। किसानों ने अपने अधिकारों के लिए आंदोलन किया लेकिन पुलिस ने उन पर हिंसक कार्रवाई की, यह भी हिंसा ही थी। पुलिस को नागरिकों के साथ इस तरह का व्यवहार करने का कोई अधिकार नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा, 'एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक भाजपा समर्थक ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया था। उस समय भाजपा ने कहा था कि वह व्यक्ति एक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक था जो अरविंद केजरीवाल से नाराज था। जब भी अरविंद केजरीवाल पर हमला होता था, भाजपा कहती थी कि दिल्ली की जनता उनसे नाराज हैं। हम यह नहीं कहेंगे कि दिल्ली की जनता रेखा गुप्ता जी से नाराज है इसलिए हमला हुआ। किसी पर भी हमला गलत है। हम इस समय भाजपा का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि हमारा मानना है कि सैद्धांतिक रूप से हिंसा गलत है और सभी दलों को इस तरह के कृत्य की निंदा करनी चाहिए।'

Published By : Himanshu Badyal

पब्लिश्ड 20 August 2025 at 13:07 IST