Egg: अंडा खाने के तुरंत बाद क्या नहीं खाना चाहिए? सेहत पर पड़ सकता है भारी...
What not to pair with eggs: अंडा खाने के बाद व्यक्ति को भूलकर भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। जानते हैं उनके बारे में...
- लाइफस्टाइल
- 2 min read

What not to eat after egg? अंडा सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। वहीं अंडे के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो न केवल आपके शरीर को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं बल्कि अंडे का सेवन अन्य समस्याओं से राहत भी दिला सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे के सेवन के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अंडा खाने के बाद किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
अंडे खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
- व्यक्ति को अंडा खाने के बाद चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि अंडा खाने के बाद चीनी खाने से न केवल शरीर में पेशाब कम बनता है बल्कि इसके सेवन से खून में थक्के भी बन सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति अंडा खाने के बाद चीनी का सेवन करने से बचे।
- व्यक्ति को अंडा खाने के बाद केले का सेवन करने से भी बचना चाहिए। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो नाश्ते में केला और अंडा दोनों साथ में खाते हैं लेकिन इन लोगों को बता दें कि ये दोनों यदि साथ में खाई जाएं को सेहत को नुकसान हो सकता है। अंडे के अंदर प्रोटीन मौजूद होता है वहीं केले के अंदर पोटेशियम होता है। ऐसे में दोनों को साथ खाने से पाचन क्रिया से संबंधित समस्या हो सकती है।
- व्यक्ति को अंडा खाने के बाद चाय का सेवन भी नहीं करना चाहिए। बता दें कि अंडे को अगर केले के साथ लिया जाए तो इससे प्रोटीन वैल्यू में कमी आ सकती है। साथ ही व्यक्ति को कब्ज, अपच जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful