Skin Care: रसोई में रखी ये चीजें बदल देगी स्किन की काया, कुछ दिन लगाने से सोने जैसा चमक जाएगा चेहरा

Skin Care Tips: अब हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने की चाहत रसोई में रखे इन इंग्रेडिएंट्स के साथ पूरी होगी।

Follow : Google News Icon  
glowing skin
स्किन केयर टिप्स | Image: Freepik

Skin Care Tips: हर किसी की चाहत हेल्दी और चमकदार स्किन पाने की होती है। जिसके लिए हम सभी न जाने कितने महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। बावजूद इसके कई बार हमारी स्किन पर उस तरह का ग्लो नहीं आ पाता जिसकी चाहत हमें होती है। हालांकि रसोई में रखी कुछ चीजों की मदद से आप अपने चेहरे पर कुदरती निखार ला सकते हैं।

जी हां, रसोई में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल आप अपनी स्किन को हेल्दी बनाने के लिए कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी स्किन में चमक आएगी बल्कि ये आपकी स्किन को अंदर से नेचुरली पोषण देकर हेल्दी भी बनाएंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि आप रसोई में रखी किन चीजों का इस्तेमाल अपनी स्किन पर कर सकते हैं।

स्किन को हेल्दी बनाएंगी रसोई में रखीं ये चीजें (Tips for healthy skin)

कच्चा दूध

हर रसोई की सबसे आम जरूरत दूध है। ये बहुत आसानी से रसोई में मिल जाता है। दूध को उबालने से पहले आप कुछ चम्मच कच्चा दूध एक कटोरी में निकालकर इससे आपने चेहरे की मसाज कर सकते हैं। ये एक बेरतरीन क्लींजर की तरह काम करेगा जो स्किन की अंदर से सफाई करने में मदद करता है। इसलिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल स्किन पर जरूर करें।

Advertisement

बेसन

टेस्टी पकवान बनाने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि आप इसे अपनी त्वचा पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन में चुटकीभर हल्दी और गुलाबजल मिलकर आप इसका फेस पैक बना सकते हैं और इसे चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन की रंगत मिनटों में निखर जाएगी।

Advertisement

दही

दो चम्मच दही में एक चम्मच बेसन और चुटकीभर हल्दी मिलाकर आप इसे चेहरे पर लगा सकते हैं। ये फेस पैक ड्राई स्किन के लिए बेस्ट रहेगा। इससे आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आ जाएगा।

हल्दी

कई औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का इस्तेमाल आप मुंहासों से भरी स्किन पर कर सकते हैं। इसमें गुलाबजल या बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाने से आपको पिंपल से राहत मिलेगी और चेहरे में चमक भी आ जाएगी।

दूध की मलाई

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप दूध की मलाई को हाथों में मलकर इससे पूरे चेहरे और गर्दन की मसाज करें और सो जाएं। सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरे धोने के बाद आपकी स्किन ड्राईनेस दूर हो जाएगी। ये स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज्ड करने का काम करेगी।

शहद

स्किन को चमकाने के साथ-साथ उसे भीतर से नरिश करने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप बेसन में मिलाकर स्किन पर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी बनाएगा।

चावल का पानी

चावल का पानी फेंकने के बजाय आप इसे ठंडाकर करके क्लींजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन का टेक्सचर सुधरेगा और चेहरे में एक फ्लॉलेस चमक आ जाएगी। 

ये भी पढ़ें: Vehicle Exports: देश से वाहनों का निर्यात पहली तिमाही में 15.5 प्रतिशत बढ़ा

Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful

 

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड