Pigmentation Tips: चेहरे की रौनक छीन रही हैं झाइयां? जल्द छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
अक्सर चेहरे पर दाग-धब्बे और झाइयां खूबसूरती में दाग लगाने का काम करती हैं। ऐसे में अगर आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं।
- लाइफस्टाइल
- 3 min read

Jhaiyo Se Kaise Paye Chhutkara: महिला हो या फिर पुरुष हर को बेदाग-खूबसूरत स्किन की चाहत रखता है, लेकिन आजकल का बिगड़ चुका खान-पान लोगों को कई तरह की स्किन संबंधी परेशानियों का शिकार बना रहा है, इन्हीं में से एक झाइयां भी हैं। यह लोगों की खूबसूरती में दाग लगाने का काम करता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाना के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि आप इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
दरअसल, कई बार झाइयों और चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कई बार उन्हें एलर्जी और रैशेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप झाइयों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका असर आपको जल्द ही नजर आने लगेगा। तो चलिए जानते हैं वह कौन से घेरलू उपाय हैं।
क्यों होती है झाइयां?
झाइयों से छुटकारा पाने से पहले हमें यह जान लेना चाहिए कि आखिरकार ये झाइयां होती क्यूं हैं। आमतौर पर झाइयां बढ़ती उम्र के कारण होती हैं, लेकिन अगर कम ऐज में ही आपको इसकी परेशानी हो रही है, तो इसके पीछे कई और वजहें हो सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
बढ़ती उम्र ही नहीं इन कारणों से भी होती हैं झाइयों
हार्मोन्स में बदलाव के कारण
झाइयों की दिक्कत हार्मोन्स में बदलाव और जेनेटिक्स हो सकती है।
Advertisement
सूरज की किरणें
सूरज की हानिकारक किरणें भी झाइयों का कारण बन सकती हैं। स्किन में मौजूद मेलानिन सूरज से त्वचा को बचाए रखता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा धूप में रहने पर मेलानिन प्रभावित होता है। ऐसे में जिस भी महिला को झाइयों की समस्या हो उन्हें बिना सनस्क्रीन लगाए घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
केमिकल वाले प्रोडक्ट्स
आजकल लोग खूबसूरत दिखने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा स्किन पर हानिकारक केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगी हैं। ऐसे में ये प्रोडक्ट्स झाइयों की समस्या को जन्म देती है। ऐसे में कोशिश करें कि केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम करें।
Advertisement
झाइयों से कैसे पाएं छुटकारा?
सनस्क्रीन लगाएं
अगर आपको झाइयां हो गई है तो आपको सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ये आपकी स्किन को हानिकारक किरणों से बचाने का काम करेगी।
बादाम का स्क्रब
झाइयों से छुटकारा पाने के लिए 3 बड़े चम्मच पिसे हुए बादाम को आधा कप दही में मिला लें। इसे फेस पर स्क्रब की तरह लगाएं। अगर आप हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करती हैं, तो जल्द ही आपको इसका रिजल्ट देखने को मिल सकता है।
ठंडा दूध लगाएं
अगर आपके चेहरे पर झाइयां हो गई हैं, तो रोजाना आप फेस पर ठंडा दूध लगाएं। इससे धीरे-धीरे आपकी स्किन का कलर लाइट होने लगेगा और झाइयों से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।
दही और हल्दी
दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इसे अपने चेहरे के पिग्मेंटेड एरिया पर डेली लगाएं। 20 से 30 मिनट के बाद चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने पर आपको झाइयों की परेशानी से आराम मिल सकता है।
पपीता
एक कप ओटमील में दही और पपीते का पल्प मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं इसे ड्राई और ऑयली सभी स्किन टाइप के लोग लगा सकते हैं।
तिल का तेल
पिग्मेंटेशन की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए थोड़ा सा तिल का तेल पिग्मेंटेड एरिया पर लगाएं और इसे लगाने के बाद गर्म सॉफ्ट टॉवल से त्वचा को थपथपाएं।
Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful