Face Pack: मानसून में स्किन प्रॉबल्म को रखना है दूर? इस तरह लगाएं गुलाब जल से बने ये 4 फेस पैक

मानसून के दिनों में कई सारी स्किन प्रॉबल्म परेशान करने लगती हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए आप गुलाब जल से बनें कुछ फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
face packs
मानसून में आजमाएं गुलाब जल के ये फेस पैक | Image: Freepik

Gulab Jal Ka Face Pack: मानसून के दिनों में लोगों को कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, जिसमें से एक स्किन प्रॉबल्म भी एक है। बरसात के दिनों में न जाने कितनी त्वचा से जुड़ी दिक्कतें लोगों को होने लगती हैं। ऐसे में स्किन की एक्सट्रा देखभाल की जरूरत होती है। वहीं इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए कई लोग स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं, जो काफी एक्सपेंसिव होते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर मौजूद कुछ चीजों से ही मानसून में त्वचा की चमक को बरकरार रख सकते हैं।

हम बात कर रहे हैं गुलाब जल की इसके इस्तेमाल से मानसून के दिनों में होने वाली स्किन प्रॉबल्म से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, बारिश के दिनों में हवा में नमी के कारण स्किन पर चिपचिपाहट बनी रहती है, जिसके कारण फोड़े-फुंसियां और मुंहासों की समस्या काफी ज्यादा हो जाती है। कई बार यह चेहरे की खूबसूरती में दाग लगाने का काम करते हैं। ऐसे में गुलाब जल के कुछ फेस पैक आपके बेहद काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं मानसून के दिनों में कौन सा फेस पैक आपको त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।

मानसून में ये फेस पैक स्किन की चमक को रखेंगे बरकरार

गुलाब और बेसन का फेस पैक
मानसून के दिनों में स्किन की समस्याओं को दूर करने और त्वचा की चमक को बरकरार रखने के लिए गुलाब जल और बेसन का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 से 3 चम्मच बेसन में गुलाब जल और दूध मिलाएं और फिर इनका अच्छे से पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा लें। फिर 15 से 20 मिनट पर चेहरे को धो लें। यह फेस पैक ऑयली स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

गुलाब जल और आलू का रस
मानसून में गुलाब जल और आलू के रस का फेस पैक भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आलू के रस में गुलाब जल मिलाएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक लगाकर रखें फिर साफ पानी से धो लें। यह ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने के साथ ही चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने और रंगत को सुधारने में मदद करता है।

Advertisement

गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी
चिपचिपी और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें और जब यह सूख जाए, तो साफ पानी से धो लें। इससे स्किन ऑयल से छुटकारा मिलेगा और दाग-धब्बे भी दूर होंगे।

गुलाब जल और चंदन पाउडर
बारिश के दिनों में गुलाब जल और चंदन पाउडर का फेस पैक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 से 3 चम्मच चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाएं और फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। इसे 20 से 25 मिनट लगाकर रखें फिर साफ पानी से धो लें। चंदन पाउडर त्वचा की रंगत में सुधार करता है। यह त्वचा के रैशेज और खुजली से भी राहत दिलाता है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Thyroid: आपको भी है थायरॉइड की बीमारी? भूलकर भी इन 5 सब्जियों को न खाएं, बढ़ सकती है परेशानी

Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful

 

Published By:
 Sadhna Mishra
पब्लिश्ड