Dark Underarms: अब हाथ उठाने से पहले नहीं होगी झिझक, इन टिप्स के साथ चमकने लगेगी डार्क अंडरआर्म्स
Dark Underarms Treatment: अगर आप अपनी अंडरआर्म्स के डार्क होने से परेशान हैं तो आपको यहां दिए गए उपाय जरूर इस्तेमाल करने चाहिए।
- लाइफस्टाइल
- 2 min read

Dark Underarms Treatment: लड़कियों को हर तरह की ड्रेसेस पहनना काफी पसंद होता है। हालांकि कुछ लड़कियों को स्लीवलेस ड्रेसेस पहनने में काफी झिझक का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसा डार्क अंडरआर्म्स (Dark Underarms ) की वजह से भी होता है। बगल के कालेपन को छुपाने के लिए कई लड़कियां हाथ उठाने से भी परहेज करती हैं। जिस कारण न सिर्फ उन्हें फैशन को नजरअंदाज करना पड़ता है बल्कि अपनी इच्छाओं को भी त्यागना पड़ता है।
ऐसे में अगर आप अपनी काली पड़ चुकी अंडरआर्म्स की रंगत को फिर से निखारना चाहते हैं तो आपको मार्केट में मिलने वाली महंगी क्रीम्स के बजाय घर पर ही कुछ नेचुरल इंग्रेडिएंट (Natural Ingredients) से इसका इलाज करना चाहिए। जी हां, कुछ नेचुरल इंग्रेडिएंट की मदद से आप अपनी डार्क अंडरआर्म्स को कुछ ही दिनों में फिर से निखार सकते हैं। आइए जानते हैं इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय क्या हैं।
डार्क अंडरआर्म्स को दूर करेंगे ये उपाय (These remedies will remove dark underarms)
आलू का रस
आलू के रस को भी काले अंडरआर्म्स को ब्राइट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आलू का जूस निकालकर इसमें गुलाबजल मिला लें और फिर इसे 10-15 मिनट तक स्किन पर लगाने के बाद धो लें। इससे आपकी काली अंडरआर्म्स फिर से ब्राइट होने लगेगी।
Advertisement
कच्चा दूध
काली पड़ चुकी अंडरआर्म्स को आप कच्चे दूध की मदद से निखार सकते हैं। इसके लिए आपको एक कप कच्चे दूध और गुलाबजल को मिलाकर कॉटन की मदद से अंडरआर्म्स पर लगाना है। ऐसा रोजाना 5 मिनट तक करें फिर धो लें। इससे कुछ ही दिनों में आपकी डार्क अंडरआर्म्स का रंग हल्का होने लगेगा।
Advertisement
हल्दी-चंदन
हल्दी और चंदन भी डार्क अंडरआर्म्स को निखारने का काम करते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच हल्दी में चंदन डालकर मिलाना है। अब इस पेस्ट को आर्म्स में 10-15 मिनट तक लगाने के बाद धो लें। इससे आपकी त्वचा भीतर से साफ होकर बाहर से चमकने लगेगी।
संतरे के छिलके का पाउडर
स्किन को निखारने के लिए संतरे के छिलके काफी मददगार साबित होते हैं। आप संतरे के छिलकों को सूखाकर पीस लें, फिर इसका पाउडर बनाकर इसमें कच्चा दूध और गुलाब जल मिला लें। इस लेप को अंडरआर्म्स में 10-15 मिनट लगाने के बाद धो लें। इससे स्किन की रंगत साफ और चमकदार हो जाएगी।
Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful