EXPLAINER/ आईटीबीपी को एडीजी के रूप में मिला कैडर अधिकारी

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 1987 बैच के अधिकारी संजीव रैना को चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की पहरेदारी करने वाले बल का अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) नियुक्त किया गया है। ऐसा दूसरी बार हुआ है कि एक गैर-आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) के अ

Follow : Google News Icon  
flower
flower | Image: flower

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 1987 बैच के अधिकारी संजीव रैना को चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की पहरेदारी करने वाले बल का अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) नियुक्त किया गया है।

ऐसा दूसरी बार हुआ है कि एक गैर-आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) के अधिकारी को इस पद पर पदोन्नत किया गया है।

गृह मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि एक अन्य अधिकारी आईजी जसपाल सिंह के अलावा, रैना को वर्ष 2024 के लिए एडीजी रैंक पर पदोन्नत किया जा रहा है।

रैना वर्तमान में बल के भोपाल स्थित केंद्रीय सेक्टर मुख्यालय में महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में सेवा दे रहे हैं।

Advertisement

हालांकि, रैना (59) नये पद पर एक महीने से कुछ समय अधिक तक ही सेवा दे पाएंगे क्योंकि वह अगले महीने सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

आदेश में कहा गया है कि रैना को अब चंडीगढ़ स्थित आईटीबीपी मुख्यालय में एडीजी (पश्चिमी कमान) के रूप में पदस्थ किया गया है।

Advertisement

अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह दूसरा मौका है जब एक कैडर अधिकारी को एडीजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पद महानिदेशक के बाद बल में दूसरा सर्वोच्च रैंक है।

आईटीबीपी और अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में एडीजी के पद पर मुख्य रूप से उन अधिकारियों को नियुक्त किया जाता है, जो भारतीय पुलिस सेवा से प्रतिनियुक्ति पर इन संगठनों में आते हैं।

कश्मीर के रहने वाले रैना नवंबर 1987 में आईटीबीपी में शामिल हुए थे और उन्होंने लद्दाख, जम्मू कश्मीर तथा पूर्वोत्तर में अपनी सेवाएं दी हैं।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Alim Patel
पब्लिश्ड