Fertility: पुरुष अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 3 चीजें, बेहिसाब बढ़ेगी ताकत; कमियां होंगी दूर

जरूरी नहीं की हर बार महिलाओं में ही कमी हो जिसकी वजह से वह कंसीव न कर पा रही हो। कई बार पुरुषों में भी कमी होती है। ऐसे में उन्हें कुछ चीजों का सेवन करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Men Fertility
पुरुषों की कमजोरी होगी दूर | Image: freepik

Male Fertility Boost Foods: शादी के बाद हर महिला के लिए मां बनने का सपना और एहसास दोनों ही बेहद खास होते हैं। हर कपल को अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन कई बार कुछ महिलाएं कंसीव नहीं कर पाती हैं, जिसकी वजह से उनके बीच तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है। हालांकि हर बार कमी सिर्फ महिला में नहीं बल्कि कई बार पुरुषों में भी होती है। ऐसे में उन कमियों को दूर करने के लिए पुरुषों को अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए।

दरअसल, ज्यादातर मामलों में लोग महिलाओं में ही कमी निकालते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि महिलाओं के मां न बन पाने की वजह सिर्फ महिलाओं में ही कमी नहीं बल्कि पुरुषों में भी कमियां होती हैं, जिसके कारण महिलाओं को मां बनने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर किसी कपल को बच्चा करने में दिक्कत हो रही है, तो पुरुष को अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। जिससे उसकी कमी दूर हो सकती है और उन्हें बच्चे का सुख मिल सकता है।

फूड्स करते हैं पुरुषों में यौन शक्ति बढ़ाने का काम

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अच्छा और स्वास्थ्य खान यौन स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है और यह यौन शक्ति को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में मेडिटेरेनियन डाइट पुरुषों में यौन शक्ति बढ़ाने का काम कर सकती है। तो चलिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं, जिसे खाने से पुरुषों में प्रजनन क्षमता की कमी को दूर किया जा सकता है।

ये फूड्स करेंगे पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने का काम

स्पर्म काउंट और क्वालिटी को बढ़ाएं
जिन पुरुषों में प्रजनन क्षमता की कमी हो उन्हें केले का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी, बी1, प्रोटीन और मैग्नीशियम पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व शुक्राणुओं की संख्या और क्वालिटी बढ़ाने में काफी मददगार साबित होते हैं।

Advertisement

ये तड़का करेगा पुरुषों की नपुंसकता को दूर
पुरुषों की नपुंसकता का दूर करने में लहसुन भी काफी कारगर होता है। इसमें पर्याप्ता मात्रा में मौजूद बी6 और सेलेनियम दोनों ही तत्व पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने का काम करती है। साथ ही लहसुन यौन अंगों में रक्त संचार को बढ़ाता है जिससे यौन क्षमता और प्रजनन क्षमता बढ़ती है।

ये सब्जी पुरुष जरूर खाएं
नपुंसकता से ग्रसित पुरुषों में लाइकोपीन का स्तर बहुत ही कम होता है जिस वजह से शुक्राणुओं की संख्या और सक्रियता पर असर पड़ता है। जिन लोगों में प्रजनन क्षमता कम हो उन्हें टमाटर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें एक अच्छा एंटी ऑक्सीटेंड होता है, जिसमें लाइकोपीन की मात्रा अधिक होती है। ये सेक्स से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में काफी कारगर साबित होता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें… बिस्तर पर जाने से पहले पुरुषों को जरूर खाना चाहिए इन दो चीजों का कॉम्बिनेशन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful

 

Published By:
 Sadhna Mishra
पब्लिश्ड