मानसून में जल्दी पड़ जाते हैं बीमार? डाइट में शामिल करें जड़ी-बूटियों वाली चाय, होंगे कई फायदे
मानसून के दिनों में अक्सर लोग बैक्टीरिया की चपेट में आ जाते हैं और बीमार हो जाते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए आपको बस एक चाय की जरूरत है।
- लाइफस्टाइल
- 2 min read

Herbal Tea Recipe And Benefits: मानसून का सीजन अपने साथ सुहाना मौसम तो लेकर आता ही साथ ही कई सारी फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन भी साथ लेकर आता है। वहीं जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है या जो लोग बारिश में भीग जाते हैं उन्हें बुखार, सर्दी-जुकाम जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन लोगों को अपनी डाइट में हर्बल टी को जरूर शामिल करना चाहिए। ये इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कई सारी बीमारियों से भी बचाने का काम करता है।
वैसे तो चाय या कॉफी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है, लेकिन हर्बल टी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होगा। साथ ही ये कई तरह की बीमारियों को दूर करने का भी काम करता है। वहीं मानसून में कई तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप इन हर्बल टी का इस्तेमाल करते हैं, तो इन बीमारियों से आप छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी टी है और किन बीमारियों में फायदेमंद होती है।
मानसून में जरूर पीएं ये हर्बल टी
तुलसी टी
तुलसी का पौधा पूजा पाठ से लेकर सेहत सुधारने तक में काम आता है। दरअसल, इस पौधे में भरपूर मात्रा में औषधिए गुण पाए जाते हैं, तो बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से छुटकारा दिलाने में काम आते हैं। दरअसल, तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो न केवल सर्दी जुखाम, खांसी, वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं को दूर करने में बेहद काम आते हैं बल्कि तुलसी की चाय के सेवन से छाती की सूजन, छाती में जमा बलगम आदि को भी दूर किया जा सकता है। इसके अलावा ये इम्यूनिटी को काफी तेजी से मजबूत करता है। ऐसे में मानसून का सीजन शुरू होते ही आपको तुलसी की चाय का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।
मसाला चाय
बरसात के मौसम में आप मसाला चाय का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये कुछ मसालों से बनाया जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ फ्लू के कारण होने वाले लक्षण जैसे मतली, सिरदर्द, खराब पेट आदि समस्याओं को दूर करने में भी आपके बेहद काम आ सकती है। बता दें कि मसाला टी बनाने के लिए दालचीनी, लौंग, काली मिर्च जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें… Thyroid: आपको भी है थायरॉइड की बीमारी? भूलकर भी इन 5 सब्जियों को न खाएं, बढ़ सकती है परेशानी
Advertisement
Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful