Nipple Discharge: पुरुषों के निप्पल से क्यों होता है डिस्चार्ज? जानें इसके लक्षण और कारण
कई सारी ऐसी बीमारियां या परेशानियां होती हैं, जिसके बारे में महिला हो या पुरुष खुलकर बात नहीं कर पाते हैं। ऐसी ही एक समस्या के बारे में आज हम बात करने वाले हैं।
- लाइफस्टाइल
- 3 min read

Purosho Ko Kyo Hota Hai Nipple Discharge: दिन ब दिन बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान में पोषक तत्वों की कमी के साथ-साथ शराब और सिगरेट के बढ़ते सेवन के चलते लोगों को न जाने कितनी तरह की बीमारियां और शारीरिक समस्याएं अपना शिकार बना रही हैं। वहीं कुछ बीमारियां ऐसी भी होती है, जिन पर बात करने की हिम्मत न तो महिला में होती है और न ही पुरुष है। ऐसी ही एक समस्या गैलेक्टोरिया भी है जिसपर पुरुष बात करने से कतराते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल, गैलेक्टोरिया पुरुषों के निप्पल से होने वाले डिस्चार्ज की एक समस्या है। बता दें कि जिस तरह से महिलाओं में प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान स्तनों से दूध का डिस्चार्ज होता है, ठीक उसी तरह से पुरुषों के निप्पल से भी डिस्चार्ज होता है। इस समस्या में पुरुषों के निप्पल से सफेद पानी (एक तरह का दूध) या पीले रंग का पानी निकलता है, जिसे गेलेक्टोरिया कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं यह क्यों होता है और इससे बचने के लिए क्या करें।
क्यों होता है पुरुषों में गेलेक्टोरिया?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पुरुषों में गेलेक्टोरिया टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी से जुड़ा हो सकता है। मुख्य रुप से टेस्टोस्टेरोन पुरुषों के अंडकोष में बनते हैं। इस हार्मोन की कमी होने पर पुरुषों में यौन इच्छा की भी कमी देखी जाती है। वहीं टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी के कारण निप्पल से सफेद रंग का पानी आना, सीने में दर्द और सीने में उभार की समस्या देखी जाती है। आइए जानते हैं कि इस समस्या के होने के पीछे का कारण क्या है?
किस वजह से होता है पुरुषों में गेलेक्टोरिया?
गैलेक्टोरिया अक्सर शरीर में बहुत अधिक प्रोलैक्टिन होने के कारण होता है। प्रोलैक्टिन एक हार्मोन है जो बच्चे के जन्म के बाद दूध उत्पादन के लिए जिम्मेदार होता है। प्रोलैक्टिन पिट्यूटरी ग्रंथि द्वारा बनाया जाता है, जो मस्तिष्क के आधार पर एक छोटी बीन के आकार की ग्रंथि है जो कई हार्मोनों को स्रावित और नियंत्रित करती है। इसके बढ़ने की वजह से पुरुषों के निप्पल से डिस्चार्ज होता है। इसके अलावा भी पुरुषों में गेलेक्टोरिया होने के कई कारण हैं आइए जानते हैं।
Advertisement
इन कारणों से भी होता है पुरुषों में गेलेक्टोरिया
- ब्लड प्रेशर की गोलियों का सेवन करना।
- थायराइड होने की वजह से।
- क्रोनिक किडनी रोग।
- मेथी या सौंफ के बीज का ज्यादा सेवन करें।
- ओपिओइड का उपयोग करने के वजह से भी गेलेक्टोरिया हो सकता है।
पुरुषों में गेलेक्टोरिया के लक्षण
गेलेक्टोरिया का मुख्य लक्षण निप्पल से हल्का सफेद दूध जैसा स्त्राव है। इसके अलावा भी पुरुषों में गेलेक्टोरिया से जुड़े कई और लक्षण दिखाई दे सकते हैं। जिसमें सिरदर्द, सेक्स ड्राइव में कमी, छाती या ठोड़ी पर नए बाल उगना और चेहरे पर मुंहासे होना शामिल है।
निप्पल डिस्चार्ज से कैसे बचें पुरुष?
गेलेक्टोरिया का इलाज अलग-अलग तरह से होता है। कुछ लोगों में यह बिना किसी इलाज और दवाई के अपने आप ही ठीक हो जाता है, लेकिन अगर किसी पुरुष के निप्पल से ज्यादा दूधिया रंग का डिस्चार्ज हो रहा है, तो उन्हें जल्द से जल्द डॉक्टर्स से संपर्क करना चाहिए।
Advertisement
Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful