Urine Flow: पेशाब खुलकर नहीं आने का क्या कारण है? हो जाएं सावधान...

What is the cause for difficulty urinating? यदि व्यक्ति को पेशाब रुक कर आए तो उसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जानते हैं उन कारणों के बारे में...

Follow : Google News Icon  
What is the cause for difficulty urinating?
पेशाब खुलकर नहीं आने का क्या कारण है? | Image: FREEPIK

How can I increase my urine flow freely? हमारे शरीर में न जानें ऐसी कितनी बीमारियां हैं जो हमारे रोजमर्रा के कार्यों को प्रभावित कर सकती हैं और दर्दनाक स्थिति पैदा कर सकती हैं। उन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी है पेशाब का रुक-रुक कर आना। जी हां, यदि पेशाब कम आए या रुक-रुक कर आए तो यह भी एक गंभीर बीमारी की तरह इशारा करता है। ऐसे में इसके कारणों के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को पेशाब रुक रुक कर क्यों आता है। पढ़ते हैं आगे… 

पेशाब खुलकर नहीं आने का क्या कारण है?

  • बता दें कि पेशाब के रुक रुक के आने के पीछे का कारण किडनी इन्फेक्शन हो सकता है। जब किसी व्यक्ति को किडनी में इन्फेक्शन की समस्या हो जाती है तो ऐसे में यूपिन रुक-रुक कर आ सकता है। 
  • इससे अलग जब किसी व्यक्ति को यूरिन में इन्फेक्शन की समस्या हो जाती है तो इस कारण भी व्यक्ति को पेशाब रुक रुक कर आ सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। 
  • जब कोई व्यक्ति डायबिटीज से ग्रस्त होता है तो डायबिटीज के रोगियों को इस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डायबिटीज के रोगी को पेशाब रुक-रुक के आने की समस्या हो सकती है। 
  • जब यूरिन को पास करते वक्त रुकावट महसूस हो तो इसका कहीं ना कहीं कारण पथरी भी जिम्मेदार हो सकती है। ऐसे में किसी व्यक्ति को पथरी की समस्या हो जाती है तो इस कारण पेशाब की नली में पत्थर के क्रिस्टल फस जाते हैं, जिसके कारण पेशाब न आना या रुक रुक कर आने की समस्या हो सकती है। 
  • इससे अलग UTI यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन की समस्या के कारण भी पेशाब करते वक्त जलन, बुखार या पेशाब का रुक-रुक कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • जब प्रोस्टेट थैली में किसी प्रकार की समस्या हो जाती है तब भी यूरिन की मात्रा कुदरती कम होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - Friendship Day Gift: घड़ी या पर्स नहीं..! दोस्तों के लिए खरीदें ये तोहफे

Get Current Updates on India News, Entertainment News along with Latest News and Top Headlines from India and around the world. Clear caches successful

 

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड