Chanakya Niti: घर में मुरझा जाए ये पौधा या मिलें ये 3 संकेत तो समझें आ गया है बुरा समय
Chanakya Niti in hindi: जब भी किसी व्यक्ति का बुरा समय आता है तो इस दौरान कुछ संकेत नजर आ सकते हैं जानते हैं उनके बारे में
- धर्म और आध्यात्मिकता
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने हमें अपनी नीतियों के जरिए कई ऐसी बातों से सतर्क किया है, जिससे जीवन की परेशानियां कम हो सकें। वहीं आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में हमें यह भी बताया है कि जब बुरा समय आता है तो उससे पहले कौन से संकेत नजर आ सकते हैं। ऐसे में इन संकेतों के बारे में लोगों को पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आचार्य चाणक्य (Chanakya Nitiyan) के द्वारा बुरा समय आने पर कौन से संकेत नजर आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
बुरा समय आने पर दिखते हैं ये संकेत
- कहते हैं तुलसी का पौधा बेहद शुभ होता है। इसे लगाने से घर में खुशहाली और धन में बरकत होती है लेकिन यदि यह पौधा सूख जाए तो समझ जाएं कि आपके घर में कोई बुरा समय आने वाला है। तुलसी के पौधे का सूखना बेहद ही अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस पौधे के सूखने पर सतर्क हो जाएं।
- परिवार का मतलब है साथ रहना, एक दूसरे से प्यार करना और एक दूसरे की मदद करना। ऐसे में यदि परिवार वालों के बीच में ही कलह क्लेश रहना शुरू हो जाए या ज्यादा मात्रा में तनाव बढ़ जाए तो समझ जाएं यह भी आने वाले बुरे समय की तरफ संकेत कर सकता है। बता दें कि ज्यादा कलह क्लेश आर्थिक तंगी का भी शामिल कर सकता है।
- जिस घर के बच्चे अपने माता-पिता से झूठ बोलते हैं और जिस घर में बुजुर्गों का आदर सम्मान नहीं होता है उस घर में भी आर्थिक तंगी हमेशा रहती है वहीं उस घर का बुरा समय नजदीक होता है।
ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: ऐसे लोगों को न दें सलाह, वरना पड़ सकता है पछताना
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।