कोलकाता रेप-मर्डर केस: पहले दरिंदों ने बुझाई हवस की आग फिर दी मौत! पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा
पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके दोनों गालों, बाएं हाथ, घुटने, टखने, होंठ, नाक, ठोड़ी और उसके निजी अंगों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।
- खेल
- 2 min read

Kolkata Rape and Murder Post Mortem Report: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेन डॉक्टर से हुई बर्बरता के बाद पूरे देश में गुस्से और नाराजगी का माहौल है। इस हत्याकांड में कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की भूमिका को लेकर भी लगातार संदेह जताए जा रहे हैं। सीबीआई पिछले 4 दिनों से लगातार संदीप घोष के साथ पूछताछ कर रही है। वहीं इस हत्याकांड की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने ट्रेनी डॉक्टर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पीड़िता की हत्या से पहले उसके साथ बुरी तरह से बर्बरता की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से 150 एमजी सिमन मिला है जो इस बात की आशंका जताता है कि पीड़िता के साथ गैंगरेप हुआ है।
पीड़िता की रेप के बाद हुई हत्या की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके दोनों गालों, बाएं हाथ, घुटने, टखने, होंठ, नाक, ठोड़ी और उसके निजी अंगों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पीड़िता की मौत गला घोंटने से हुई है और उसकी हत्या बहुत ही बर्बर तरीके से की गई है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि उसके प्राइवेट पार्ट से 150 एमजी सिमन मिला है। पीड़िता के ब्लड सैंपल और शरीर से निकले अन्य लिक्विड को टेस्ट के लिए भेजा लैब भेजा गा है। शरीर में कई जगहों से ब्लीडिंग और कई जगहों पर खून के थक्के जमने के अलावा कोई फ्रैक्चर नहीं मिला है।