BREAKING: पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में हारी भारतीय तीरंदाजी टीम, लेकिन मेडल की उम्मीद बरकरार
धीरज बोम्मदेवर और अंकिता भकत की भारतीय मिक्स्ड तीरंदाजी टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है, हालांकि पेरिस ओलंपिक में उनकी मेडल की उम्मीद बरकरार है।
- खेल
- 2 min read

2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में भारतीय तीरंदाजी टीम (Indian Archery Team) को निराशा हाथ लगी है। धीरज बोम्मदेवर (Dhiraj Bommadevara) और अंकिता भकत (Ankita Bhakat) की भारतीय मिश्रित तीरंदाजी टीम को शुक्रवार को हुए मिक्स्ड टीम सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 कोरिया से 2-6 से हार का सामना करना पड़ा है।
धीरज और अंकिता की जोड़ी को बेशक सेमीफाइनल में हार मिली है, लेकिन उनकी मेडल की उम्मीद बरकरार है। धीरज और अंकिता अब ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे, जो आज भारतीय समयानुसार रात करीब 8 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में अमेरिका से भिड़ेगी।
धीरज और अंकिता ने थोड़ी देर पहले हुए क्वार्टर फाइनल में स्पेन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। इन दोनों ने एलिया कैनालेस और पाब्लो आचा की स्पेन की जोड़ी को 5-3 से हराया था। ये दोनों भारतीय युवा तीरंदाज भारत के लिए चौथा मेडल जीतने से अब महज एक जीत दूर हैं। ब्रॉन्ज मेडल मैच में धीरज और अंकिता का सामना ब्रैडी एलिसन और केसी कॉफहोल्ड की अमेरिकी जोड़ी से होने वाला है, जो सेमीफाइनल में जर्मनी से हारकर आए हैं। आर्चरी के मिक्स्ड टीम इवेंट का फाइनल यानि गोल्ड मेडल मैच कोरिया और जर्मनी के बीच होगा।